नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी अधिकारियों पर उनके तीन राजनयिकों से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेतावनी भी दी है कि इस बर्ताव के लिए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
उत्तर कोरिया का आरोप है कि बीते रविवार को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों ने उनके तीन राजनयिकों से राजनयिक प्रमाण पत्र शामिल करने की बात कहते हुए उनके पैकेज में कटौती कर दी। उत्तर कोरिया की एक न्यूज वेबसाइट ने यहां तक कह दिया कि अमेरिका ने कानून विहीन गैंगस्टर राज्य की तरह बर्ताव किया है।
वहीं, अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी ने बयान जारी कर कहा है कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों का कोरिया के तीन लोगों से सामना हुआ था। उनके साथ कानून को नजर में रखते हुए जरूरी कार्रवाई ही की गई है।
बताते चलें कि हाल के हफ्तों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से अमेरिका खफा चल रहा है। साथ ही अमेरिकी मूल के 22 वर्षीय छात्र के साथ उत्तर कोरिया में हुई घटना के बाद भी दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी आई है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment