Monday, 12 June 2017

CBSE को नीट का रिजल्ट घोषित करने की SC ने दी इजाजत

दिल्ली(जेएनएन)। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है। अाज सुप्रीमकोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सीबीएससी को रिजल्ट जारी करने का अादेश दिया। कोर्ट ने सीबीएससी से कहा कि 26 जून से पहले परिणाम जारी करें। राष्ट्रीय मेडिकल दाखिला परीक्षा के नतीजे घोषित करने पर मद्रास हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी।

हाई कोर्ट ने इंग्लिश और दूसरी भाषाओं में अलग-अलग प्रश्न पत्र की शिकायत पर सुनवाई करते हुए ये रोक लगाई थी। सीबीएसई ने इसे गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। इस साल लगभग 11 लाख 39 हजार छात्रों ने नीट की परीक्षा दी है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment