Friday, 30 June 2017

जीएसटी के लिए दुल्‍हन की तरह सजा संसद का सेंट्रल हॉल, कई सितारों से होगा जगमग

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भारतीय संसद के सेंट्रल हाल पर इस समय सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। कुछ ही घंटों बाद सेंट्रल हाल फिर एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे, जिसे सालों तक याद किया जाएगा। आज संसद के सेंट्रल हाल में ही देश के सबसे बड़े टैक्स सुधार जीएसटी का आगाज होगा। इस खास पल के लिए सेंट्रल हॉल को सजाने का काम लगभग पूरा हो गया है। लड़की की एक लंबी मेज पर खड़े होकर रवि लाल किले को फिनिशिंग टच दे रहे हैं। इस लाल किले की पेंटिंग में आजादी के दिन की घटना के लिए बढ़ते लोगों की विस्‍तृत सभा को दिखाया गया है। रवि के पीछे खड़े कुछ लोग हरे रंग के कारपेट, पुरानी कुर्सियों और कुछ पुराना सामना बाहर ले जा रहे हैं। 

30 जून यानि आज की आधी रात को संसद भवन का सेंट्रल हॉल किसी दुल्‍हान की तरह जगमगाएगा। कई जानी-मानी हस्तियों के बीच गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लागू किया जाएगा। सेंट्रल हॉल में 800 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इस खास पल के लिए हॉल में साफ कालीन बिछाए गए हैं। हॉल का फिर से पेंट करने की जरूरत नहीं थी, क्‍योंकि पिछले साल ही पेंट किया गया। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती हॉल में फिर से कालीन बिछाना और फर्श व पिलर्स को साफ करने की थी। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया गया और अब संसद का सेंट्रल हॉल जगमगा रहा है। वहीं साउंड सिस्‍टम भी बदला गया है। इसके साथ ही अच्‍छे माइक्रोफोन और हेंडसेट हर सीट पर उपलब्‍ध कराए गए हैं।

सेंट्रल हॉल के बाहर गैलरी को भी अच्‍छे से साफ किया गया है। इसके अलावा पूरी बिल्डिंग में एलइडी बल्‍ब लगाए गए हैं। आधी रात को इन बल्‍ब की रोशनी में पूरा संसद भवन जगमगा उठेगा। हालांकि संसद भवन इन एलइडी बल्‍बों से ही रोशन नहीं होगा, बल्कि कई सितारे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीएसटी लॉन्च होने के मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर उपस्थिति होंगी।

गौरतलब है कि जीएसटी की लॉन्चिंग के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व के प्रधानमंत्रियों के साथ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और वाइस प्रेजिडेंट हामिद अंसारी मौजूद होंगे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी सेंट्रल हॉल में इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह होंगे। अन्‍य दलों नेता भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment