Monday, 19 June 2017

मलेरिया का सटीक पता लगाएगी नई जांच

बर्लिन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खून की जांच विकसित की है जो मलेरिया की सटीक पहचान कर सकती है। यह मौजूदा विधियों की तुलना में बहुत तेजी से जांच करने में सक्षम है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस संक्रामक बीमारी से सबसे बड़ी समस्या इसकी जल्दी और भरोसेमंद पहचान करने में आती है। फिलहाल खून में रोगाणुओं का माइक्रोस्कोपिक से मुख्य रूप से पता लगाया जाता है। इन विधियों में ज्यादा समय लगने के साथ ही नतीजे भी पूरी तरह सटीक नहीं आते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए जर्मनी की म्यूनिख यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नई जांच विकसित की है। इसमें 30 तरह के ब्लड वेल्यू का इस्तेमाल किया गया। इस नई विधि से मलेरिया की 97 फीसद तक सटीक जांच की जा सकती है। विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार, साल 2015 के दौरान दुनिया भर में मलेरिया से 4.3 लाख लोगों की जान गई थी।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment