सिंह को गुरुवार को चीन के लिए उड़ान भरने वाले थे.
देश के कुछ हिस्से में किसानों के आंदोलन के मद्देनजर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने ब्रिक्स देशों के कृषि सम्मेलन के लिए चीन के यात्रा कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. इस सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 जून तक होना है. भारी फसल उत्पादन के कारण विभिन्न कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट के बाद मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में ऋण माफी और खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं.
नयी दिल्ली: देश के कुछ हिस्से में किसानों के आंदोलन के मद्देनजर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने ब्रिक्स देशों के कृषि सम्मेलन के लिए चीन के यात्रा कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. इस सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 जून तक होना है. भारी फसल उत्पादन के कारण विभिन्न कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट के बाद मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में ऋण माफी और खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं.
कृषि सचिव करेंगे शिरकत
ब्रिक्स कृषि सहयोग समूह की बैठक में भाग लेने के लिए सिंह को गुरुवार को चीन के लिए उड़ान भरने वाले थे. एक सरकारी बयान में कहा गया है मौजूदा स्थितियों में किसानों के हित में और राज्यों को नीतिगत फैसले लेने में मदद देने के लिए कृषि मंत्री ने चीन के अपने दौरे को रद्द कर दिया है. उनके स्थान पर कृषि सचिव ब्रिक्स की बैठक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
एमपी में आंदोलन हिंसक हुआ
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने किसानों को राहत देने के लिए कर्ज माफी की घोषणा की है. मध्य प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य राज्य कर्ज माफ करने के लिए दवाब में हैं. देश के कई हिस्सों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में यह आंदोलन हिंसक हो गया था.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment