Saturday, 10 June 2017

चैम्पियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को मिला डबल बोनॉन्जा, ICC के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के दिग्गज लेग स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हो गए हैं. आईसीसी के चेयरमैन डेव रिचर्डसन ने उन्हें इस खास क्लब में शामिल होने का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. वो ये सम्मान पाने वाले अपने देश के पहले और कुल मिलाकर 83वें खिलाड़ी हैं. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने उन्हें सम्मान के तौर पर फ्रेम की गई कैप दी.

लंदन: श्रीलंका के दिग्गज लेग स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हो गए हैं. आईसीसी के चेयरमैन डेव रिचर्डसन ने उन्हें इस खास क्लब में शामिल होने का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. वो ये सम्मान पाने वाले अपने देश के पहले और कुल मिलाकर 83वें खिलाड़ी हैं. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने उन्हें सम्मान के तौर पर फ्रेम की गई कैप दी.

टेस्ट और वनडे में दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज मुरलीधरन को चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच में एक पारी खत्म होने के बाद ब्रेक में ये सम्मान दिया गया. इस मौके पर मुरलीधरन ने कहा, 'यह गर्व और सम्मान की बात है. आईसीसी का यह सबसे बड़ा सम्मान है, जो किसी क्रिकेटर को मिल सकता है. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होना इसका मजा दोगुना कर देता है. मैं इस खास पल के लिए आईसीसी का शुक्रिया अदा करता हूँ. यह यादगार लम्हा है.'

आईसीसी प्रमुख ने इस मौके पर कहा, 'मुरली के आंकड़े उनकी सफलता बयान करते हैं. वो शानदार गेंदबाजी करते थे। उनका 'दूसरा' खेल पाना आसान नहीं था. दुनिया भर के फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते थे. उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ.'

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment