वाशिंगटन, प्रेट्र। नासा ने एलियन जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप तैयार किया है। यह नई दूरबीन हाल ही में खोजे गए नए सौर मंडल ट्रेपिस्ट के ग्रहों के साथ ही बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर भी जीवन तलाशेगी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को बताया कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को हब्बल स्पेस टेलीस्कोप के विस्तार के तौर पर तैयार किया गया है। यह अब तक की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन होगी। नासा मुख्यालय में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के निदेशक एरिक स्मिथ ने कहा कि यह दूरबीन हमारे ब्रह्माांड में कुछ अविश्वसनीय चीजों की खोज करेगी। 2100 से अधिक प्रारंभिक पर्यवेक्षण की योजना बनाई गई है। इसकी कोई सीमा नहीं है कि हम इस अद्भुत दूरबीन की मदद से क्या खोज सकते हैं। इससे ब्रह्माांड में तारों और ग्रहों की उत्पत्ति पर भी गौर किया जाएगा।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment