वाशिंगटन, प्रेट्र। ब्राजील में दुनिया के सबसे प्राचीन मशरूम का जीवाश्म खोजा गया है। यह करीब 11.5 करोड़ साल प्राचीन बताया गया है। शोधकर्ताओं ने इस खोज को वैज्ञानिक आश्चर्य करार दिया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, मशरूम को गोंडवांगरिसाइट्स मैग्निफिकस नाम दिया गया है। इसका संबंध एग्रीकेल्स वर्ग के मशरूम से था। यह करीब पांच सेंटीमीटर लंबा होता था। अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सैम हेड्स ने कहा कि ज्यादातर मशरूम बढ़ने के कुछ दिनों के भीतर ही खत्म हो जाते हैं। यह मशरूम आश्चर्यजनक तरीके से संरक्षित रहा। उन्होंने इस मशरूम को उस समय खोजा गया जब वह ब्राजील के क्रेटो फार्मेशन में जीवाश्मों के संग्रह का डिजिटलीकरण कर रहे थे। शोध से जुड़े एक अन्य शोधकर्ता एंड्रयू मिलर ने बताया कि इस खोज के पहले मिले सबसे प्राचीन मशरूम जीवाश्म को एंबर में रखा गया है। यह करीब 9.9 करोड़ साल प्राचीन है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment