Monday, 12 June 2017

फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने 10वीं बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

पैरिस
स्पेन के राफेल नडाल ने स्विटजरलैंड के स्तान वॉवरिंका को हराकर 10वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में नडाल ने वॉवरिंका को 6-3, 6-2, 6-1 से हराया। 

यह नडाल के करियर का 15वां ग्रैंड स्लेम है। उन्होंने अमेरिका के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी पीट सैम्प्रास के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब वह केवल रोजर फेडरर के 18 ग्रैंड स्लेम से पीछे हैं। 

इसके साथ ही नडाल सबसे ज्यादा बार एक ग्रैंड स्लेम जीतने के मामले में मारगेरट कोर्ट से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस महिला खिलाड़ी ने 1960 से 1973 के बीच 11 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। 

यह तीसरा मौका है जब नडाल ने फ्रेंच ओपन के पूरे टूर्नमेंट में कोई सेट नहीं गंवाया है। इस पूरे टूर्नमेंट में उन्होंने केवल 35 गेम ही गंवाए। 

नडाल ने स्विटजरलैंड के इस खिलाड़ी को 6-2, 6-3, 6-1 से हराया।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment