Monday, 19 June 2017

उड़ते प्लेन में हुआ बच्चे का जन्म, एयरलाइंस ने दिया लाइफ टाइम फ्री पास

सउदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक बच्ची का जन्म हुआ. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सउदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक बच्ची का जन्म हुआ. विमान उस समय समुद्र तल से 3500 फीट ऊंचाई पर था. बच्चे के जन्म से उत्साहित एअरलाइन ने उसे लाइफ टाइम ट्रैवल पास दिया है.

मुंबई: सउदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक बच्ची का जन्म हुआ. विमान उस समय समुद्र तल से 3500 फीट ऊंचाई पर था. बच्चे के जन्म से उत्साहित एअरलाइन ने उसे लाइफ टाइम ट्रैवल पास दिया है.

विमान ने दम्माम से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी

जेट एयरवेज के विमान 9डब्ल्यू 569 ने शनिवार देर रात 2.55 बजे दम्माम से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी. विमान में गर्भवती 29 वर्षीय सी. जोस भी सवार थीं. वह अकेले ही यात्रा कर रही थीं.  उड़ान के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इसके बाद पायलट ने चिकित्सा आपात की घोषणा की और विमान को मुंबई की तरफ मोड़ दिया, लेकिन 162 यात्रियों को लेकर उड़ रहा विमान जब अरब सागर के ऊपर ही था तभी शिशु का जन्म हो गया.

केरल जा रही नर्स मिनी विल्सनने प्रसव कराया

चालक दल के सदस्यों और केरल जा रही नर्स मिनी विल्सन ने प्रसव कराया. विमान के मुंबई पहुंचने पर जज्जा-बच्चा को तुरंत मुंबई में होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया. दोनों स्वस्थ हैं. जोस के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है. वह मुंबई आ रहे हैं.

जेट एयरवेज की उड़ान विमान में किसी बच्चे का यह पहला जन्म है

जेट एयरवेज की उड़ान विमान में किसी बच्चे का यह पहला जन्म है. इससे खुश होकर जेट एयरवेज ने नवजात को उसके विमानों में पूरे जीवन मुफ्त में यात्रा का यादगार तोहफा दिया. इसके बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी और करीब 90 मिनट की देरी से रविवार दोपहर 12.45 बजे गंतव्य पर पहुंचा.

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment