Wednesday, 14 June 2017

ब्रिटेन में 41 लाख में बिके गांधीजी के चित्र वाले डाक टिकट

लंदन (पीटीआई)। दुर्लभ सिक्कों व डाक टिकटों की खरीद फरोख्त करने वाली ब्रिटिश कंपनी स्टेन्ले गिबन्स ने चार ऐसी डाक टिकटों की बिक्री करके 41 लाख रुपये कमाए हैं, जिन पर महात्मा गांधी का चित्र था। कंपनी का कहना है कि भारतीय डाक टिकटों की यह अब तक की सबसे ऊंची बोली रही है।

इस फर्म की स्थापना 1856 में एडवर्ड स्टेन्ले ने की थी। डाक टिकटों की नीलामी करने वाली यह विश्व की सबसे पुरानी फर्म है। 1891 में इसने अपना शोरूम लंदन में खोला था। हांगकांग व सिंगापुर में भी इसकी जड़े फैल चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि गांधी जी के फोटो लगी 1948 में से केवल 13 डाक टिकटें अभी चलन में हैं।

दस रुपये की इस स्टांप को आस्ट्रेलिया के एक निजी कलक्टर को बेचा गया। कंपनी का कहना है कि वह अपने विस्तार की योजना पर काम कर रही है, लेकिन अंतिम फैसला संसाधनों की उपलब्धता को देखकर लिया जाएगा।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment