Saturday, 4 February 2017

जवाबी कदम: इरान ने अमेरिका के पहलवानों को अपने यहां आने से रोका

तेहरान, एपी। इरान ने शुक्रवार को अमेरिका के पहलवानों के अपने यहां होने वाले फ्रीस्टाइल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिबंध लगा दिया। इरान का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरान के नागरिकों को वीजा नहीं देने की घोषणा के बाद किया गया है।

इरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम गासेमी ने इरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना को बताया कि इस मामले का फैसला एक विशेष समिति ने लिया। इस समिति की बैठक में अमेरिकी पहलवानों के आने का विरोध किया गया।

आपको बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्रपति का पदभार संभालते ही सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को वीजा देने पर तात्कालिक रोक लगा दी। इन देशों में इरान भी शामिल हैं।

गासेमी ने कहा है कि अमेरिका के इस फैसले के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें इरान के पश्चिम शहर केरमानशाह में कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है। यह आयोजन 16 और 17 फरवरी को होना है। USA रेसलिंग ने कहा था कि वह अपनी एक टीम इरान में होने वाली फ्रीस्टाइल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भेजने जा रहा है। यह प्रतियोगिता रेसलिंग की दुनिया की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment