Saturday, 4 February 2017

ओलंपिक खेलों के लिए बनी टास्क फोर्स का पहला मिशन टोक्यो 2020

नई दिल्ली, पीटीआइ। खेल मंत्रालय द्वारा अगले तीन ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्यों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल हैं। इस टास्क फोर्स की शुक्रवार को पहली बैठक हुई और इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सबसे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए कार्य योजना तैयार करनी चाहिए।

टोक्यो ओलंपिक के लिए कार्य योजना तैयार करने के प्राथमिक लक्ष्य की जिम्मेदारी समिति में शामिल तीन खिलाड़ियों- भारत के एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा को सौंपी गई है। इन ती नों के निर्देशन में ही टास्क फोर्स काम करेगी।

समिति के सदस्य वीरेन रस्किन्हा ने कहा, 'हमने आज पहली बार मुलाकात की और उस प्रक्रिया और प्रोटोकॉल पर चर्चा की कि कैसे समयसीमा के भीतर चीजों को पूरा किया जाए। हमने फैसला किया कि हमें सबसे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक पर ध्यान देना चाहिए और मुझे, गोपी (गोपीचंद) और अभिनव को इसका प्रभार सौंपा गया है।'

रियो ओलंपिक में भारत का अभियान सिर्फ दो पदकों तक सीमित रहने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले तीन ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखकर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।

यह टास्क फोर्स 2020, 2024 ओर 2028 में होने वाले अगले तीन ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के 'प्रभावी प्रतिनिधित्व' में मदद के लिए रोडमैप तैयार करेगी। इस टास्क फोर्स की अगली बैठक 19 फरवरी को भारतीय खेल प्राधिकरण में होगी।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment