रियाद। सऊदी अरब के मक्का शहर में मस्जिद अल-हरम स्थित पवित्र काबा को ‘जलाने’ के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार-पत्र ‘सबक’ की एक रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने किसी व्यक्ति को काबा पर गैसोलीन (ज्वलनशील पदार्थ) छिड़कते देखा।
उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार-पत्र के मुताबिक, घटना सोमवार रात 11 बजे की है।
उल्लेखनीय है कि मई 2016 में पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर के मदीना में पैगंबर की मस्जिद तक जाने के प्रयास को विफल कर दिया था। इस घटना में हमलावर और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
Source:livetoday.online
No comments:
Post a Comment