चहल द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में धारदार प्रदर्शन (6/25) के बदौलत ना सिर्फ उन्हें मैन आॅफ द मैच और सीरीज़ अवाॅर्ड के लिए चुना गया, बल्कि इस लेग स्पिनर का नाम रिकाॅर्ड बुक में भी शामिल हो गया है। वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
बैंगलोर में हुए इस मुकाबले में, इंग्लैंड उस वक्त जीत के करीब नजर आ रहा था जब उन्हें 42 गेंदों में 86 रनों की जरूरत थी। उस वक्त जो रूट (41) और ईयोन मोर्गन (39) क्रीज पर मौजूद थे। चहल ने अगले दो ओवर में विध्वंसक रूप दिखाया। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 10 गेंदों में पांच विकेट हासिल कर लिए और इंग्लैंड ने अपने आखिरी के आठ विकेट महज आठ रनों में ही गंवा दिए।
इससे पहले भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन ने किया था, जिन्होंने 2016 में विशाखापट्नम में श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में 4/8 का आंकड़ा बनाया था। चहल अंतर्राष्ट्रीय टी20 में छह विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अजंता मेंडिस ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 6/8 और 6/16 का आंकड़ा क्रमशः जिंबाब्वे और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया है।
इस सूची में रंगना हेराथ (5/3 बनाम न्यूजीलैंड) नंबर चार और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल (5/6 बनाम न्यूजीलैंड) पांचवे स्थान पर हैं।
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment