Saturday, 5 November 2016

इराकी सैनिकों को मोसुल में सख्त प्रतिरोध का सामना करना पड़ा

मोसुल
मोसुल की सड़कों पर पहली बार उतरे इराकी बलों पर जिहादी लड़ाकों ने बम फेंके और गोलीबारी की जिसके चलते कुछ टुकड़ियों को मामूली रूप से पीछे हटना पड़ा। एलिट आतंकवाद रोधी सेवा (सीटीएस) के कुछ बख्तरबंद वाहन आईएस के जबर्दस्त प्रतिरोध के कुछ घंटे बाद अल कारामाह की सड़कों से लौट आए।

एक अधिकारी ने बताया, 'हम ऐसे सख्त प्रतिरोध की उम्मीद नहीं कर रहे थे। उन्होंने सारे रास्तों की नाकेबंदी कर दी है।' सीटीएस अधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में जिहादी हैं। पीछे हटना और एक बेहतर योजना बनाना ही बेहतर है।

कमांडर मुंताधर सलेम ने बताया कि सीटीएस के मोसुल रेजीमेंट को जल्द ही सख्त प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

Courtesy:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment