कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि नोटबंदी के खिलाफ वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगी और कहा कि अगर नोटबंदी को वापस नहीं लिया जाता है तो वह उन्हें सत्ता से हटा देंगी। उन्होंने यहां एक रैली में कहा, 'मैं संकल्प लेती हूं कि चाहे जीवत रहूं या मरूं, लेकिन पीएम मोदी को सत्ता से हटा कर रहूंगी'
ममता ने कहा, 'देश पीड़ित है। बैंक, एटीएम में पैसे नहीं हैं। नोटबंदी से हुई दिक्कतों के कारण अभी तक 80 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन नरेन्द्र मोदी गहरी निद्रा में सो रहे हैं और देश को नकदी रहित अर्थव्यवस्था की तरफ ले जाने पर व्याख्यान दे रहे हैं।’ कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक विरोध मार्च के बाद बनर्जी ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के पास बैंक खाते नहीं हैं। वे इस स्थिति से कैसे निपटेंगे?’ बनर्जी ने कहा, ‘मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक कि इस निर्णय को वापस नहीं ले लिया जाता है। मैंने इस स्थिति से निपटने के लिए समाधान भी बताए हैं, लेकिन उन्होंने (केंद्र) स्वीकार नहीं किया।’
Courtesy:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment