नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद देश के हर एटीएम तक कैश पहुंचाने के लिए सरकार के मैराथन प्रयास जारी हैं और कोशिशें की जा रही हैं कि हर एटीएम तक पहुंचा जाए जिससे जल्द से जल्द लोगों को कैश मिले. अब इसी कोशिश को एक तगड़ा बूस्ट देते हुए सरकार ने एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर्स की मदद से देश के कोने-कोने तक एटीएम को कैश भिजवाने का ऐलान किया है. कैश की किल्लत से जूझ रहे इलाकों में जल्द राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स से दुर्गम और सुदूर इलाकों के बैंकों, एटीएम में कैश पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है.
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद रात 12 बजे से 1000, 500 रुपये के पुराने नोट कानूनी रूप से अवैध हो गए लिहाजा पुराने नोटों को बदलवाने के लिए 9 नवंबर से ही बैंकों में भारी भीड़ है. लोग घंटों खड़े रहकर नोट बदलवा रहे हैं और एटीएम के बाहर सैंकड़ों की तादाद में लोग लाइनों में खड़े हैं. एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लंबी लाइनें दिख रही हैं क्योंकि एक दिन में एक कार्ड से एटीएम पर आप सिर्फ 2500 रुपये तक निकाल सकते हैं.
अब एअरफोर्स के हेलीकॉप्टर देश के विभिन्न इलाकों में नए नोटों की सप्लाई कर रहे हैं. आज झारखंड के बोकारों में कैश की कमी दूर करने के लिए हेलीकॉप्टर से नई नोटों की खेप पहुंचाई गई वहीं कल भी कई इलाकों में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर नोटो की सप्लाई पहुंचाएंगे.
Courtesy:abplive.in
No comments:
Post a Comment