Sunday, 20 November 2016

उसैन बोल्ट के 200 मी के रिकॉर्ड के मुक़ाबले 100 मी का रिकॉर्ड तोड़ना ज्यादा आसान, असाफा पोवेल ने कहा

जमैका के धावक असाफा पोवेल ने यह दावा किया है कि उसैन बोल्ट द्वारा बनाये गए 200 मी के रिकॉर्ड से अधिक संभव 100 मी के रेस के रिकॉर्ड को तोड़ना है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पहुंचे पोवेल के अनुसार बोल्ट के दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद जटिल होगा।

2016 के ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन के साथ तीनों पदकों को हासिल करने वाले उसैन बोल्ट, वर्तमान में 100 और 200 मी को क्रमशः 9.58 सेकंड्स और 19.19 सेकंड्स में पूरा कर रिकॉर्ड होल्डर बन चुके हैं।

फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दिल्ली में आयोजित एक हाफ मैराथन को प्रमोट करने पहुंचे पोवेल ने कहा, “इन दोनों रेकॉर्डों को तोड़ना बहुत ही कठिन है। मेरे ख्याल से 9.58 सेक (100 मी में) के रिकॉर्ड को तोड़ना अधिक संभव है, बजाय 200 मी में 19.19 सेक के हैरतंगेज़ रिकॉर्ड को तोड़ने के।”

2005 से 2008 तक 100 मी में सबसे कम (9.72 सेक) समय लेने का रिकॉर्ड तीन साल तक पोवेल के पास था और इस रिकॉर्ड को बोल्ट ने बीजिंग गेम्स में तोड़ा था।

33 वर्षीय धावक ने अपने नाम ‘सब-10 किंग’ का खिताब किया है क्यों वह पहले ऐसे धावक हैं जिन्होंने 98 बार 10 सेक के अन्दर 100 मी की रेस पूरी की है। जमैका के खिलाड़ी ने कहा है कि वह इस आंकड़े को, अपने देश में दौड़ लगाते हुए, शतक तक पहुँचाना चाहते हैं।   

 “यह कहना तो मुश्किल है कि कम मैं अपना 100वा सब-10 सेक की दौड़ लगाऊंगा लेकिन उम्मीद है ऐसा जल्द ही होगा और मैं ऐसा अपने देश, जमैका की ज़मीन पर ही करूँगा,” पोवेल ने कहा।  

यूँ तो उनके नाम दो ओलिंपिक पदक हैं जो उनकी टीम को 4x100 मी के रिले में मिला था लेकिन वह कभी व्यक्तिगत ओलिंपिक पदक हासिल नहीं किया है।

 “यह कहना मुश्किल है कि मैं 2020 के ओलंपिक्स में भाग ले पाऊंगा या नहीं। अभी तक मैंने इस बारे में सोचा नहीं है। फिलहाल तो मुझे लगता है कि मैं 2018 तक दौड़ पाउँगा,” पोवेल ने कहा जब उनसे पूछा गया कि वह टोक्यो के ओलंपिक्स में भाग लेंगे या नहीं।

कॅरीबीयन आइलैंड के धावक ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट में भी अपना करियर बनाने की कोशिश की थी लेकिन फिर उन्होंने एथलेटिक्स पर ज़ोर देने का फैसला किया।

 “मेरे स्कूल की क्रिकेट टीम ने काफी ख़राब प्रदर्शन किया था, और फिर मैंने एक साल के लिए क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। क्रिकेट पहले जमैका में काफी मशहूर हुआ करता था। अब भी वह काफी मशहूर है लेकिन अब एथलेटिक्स को अधिक तवज्जो दी जाती है। क्रिस गेल मेरे दोस्त हैं और मुझे उन्हें खेलने हुए देखना अच्छा लगता है। मुझे क्रिकेट देखना पसंद है। लेकिन अब मैं खेल का नियमित दर्शक नहीं हूँ क्योंकि मैं अमेरिका में प्रशिक्षण कर रहा हूँ और वहां टीवी पर क्रिकेट नहीं दिखाते,” पोवेल ने कहा।

Courtesy:sports cafe.com

No comments:

Post a Comment