पणजी, जेएनएन। नोटबंदी के फैसले के बाद केंद्र सरकार कैशलेस लेनदेन पर जोर दे रही है। इस कड़ी में गोवा सरकार पूरी कवायद कर रही है कि 31 दिसंबर के बाद सभी लेनदेन कैशलेस हो। गोवा सरकार अगर इसे जमीन पर उतारने में कामयाब रहती है, तो वो देश का पहला राज्य होगा जिसकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह के कैशलेस हो जाएगी। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को नकदरहित होने के तरीकों पर चर्चा के लिए राज्य के शीर्ष नौकरशाहों के साथ एक बैठक की।बैठक में मुख्य सचिव आर. के. श्रीवास्तव, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। शुक्रवार को मनोहर पर्रिकर ने की थी घोषणा बता दें कि पर्रिकर ने शुक्रवार को पणजी के सांक्वेलिम में एक चुनावी रैली में कहा था कि नकद रहित समाज का समय आ गया है। सबसे पहले गोवा में नकदरहित समाज होगा। हम इस संदर्भ में प्रधानमंत्री के आग्रह को पूरा करेंगे।अधिकारी ने बताया कि गोवा में 26,000 पंजीकृत व्यापारियों के साथ ही 10,000 पंजीकृत शराब विक्रेताओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पढ़ें-नोटबंदी पर पीएम मोदी का मुरीद हुआ चीन, बताया- साहसिक फैसला नकद रहित लेनदेन के लिए विशेष अनुप्रयोग पर जोर एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि रक्षामंत्री ने बिक्री कर, उत्पाद शुल्क, सार्वजनिक परिवहन आदि सहित सभी मदों के लिए सरकारी विभागों में नकद रहित लेनदेन के लिए विशेष अनुप्रयोग बनाने पर जोर दिया है।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment