Sunday, 27 November 2016

मैरी कोम होंगी AIBA के ‘लीजेंड्स अवार्ड’ से सम्मानित

भारत को मुक्केबाजी में नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने वाली देश की पहली महिला मुक्केबाज़, मैरी कोम को एमेचर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA) की तरफ से, संघ के 70वी वर्षगांठ पर ‘लीजेंड्स अवार्ड’ से नवाज़ा जायेगा। यह समारोह 20 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा जिस दौरान मैरी कोम पुरस्कृत होंगी।

ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता और पांच बार विश्व विजेता और फ़िलहाल संसद में राज्य सभा की सदस्या मुक्केबाज़ मैरी कोम AIBA के इस सम्मान को देश की महिला मुक्केबाजों को प्रोत्साहन मिलेगा।   

अवार्ड मिलने के बारे में बात करते हुए मैरी कोम ने कहा, “मैं AIBA के अध्यक्ष और उसके अधिकारीयों को इस सम्मान के लिए ध्यानावाद कहना चाहती हूँ। AIBA के इस सम्मान से देश के युवा मुक्केबाजों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आज का दिन मेरे लिए बेहद भावुक और आनंदमय है। इतने सालों बाद भी, अगर लोग आपको और आपके उपलब्धियों को याद रखे तो इससे मेरे प्रति उनका प्यार और आदर झलकता है। इस सम्मान के लिए मैं तहे दिल दे शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ, यह एक ऐसा पल है जो मुझे हमेशा याद रहेगा।  

20 दिसंबर 2016 को AIBA अपनी 70वी वर्षगांठ मनाएगा जिस दौरान AIBA ‘लीजेंड्स पुरस्कार’ से मैरी कोम को सम्मानित किया जायेगा। अपने मुक्केबाजी के कार्यकाल में मुक्केबाजी के जगत में उनके द्वारा किये गए बेहतरीन उपलब्धियों से देश और दुनिया के लाखों युवाओं को मिली प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए, AIBA ने मैरी कोम को स्विट्ज़रलैंड को आयोजित एक भव्य रात्रि भोज समारोह के दौरान सम्मानित करने का निर्णय लिया है। 

Courtesy:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment