लंदन, प्रेट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव और ब्रेक्जिट के दौरान इस्तेमाल हुए पोस्ट-ट्रुथ शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने साल का अंतरराष्ट्रीय शब्द घोषित किया है। अंग्रेजी के इस शब्द के इस्तेमाल में दो हजार गुना की वृद्धि पाई गई है। यह शब्द विशेषण है। डिक्शनरी में इसे हालात से संबधित या द्योतक, जिसमें जनमत बनाने में भावना और निजी विश्वास की अपील की अपेक्षा वस्तुनिष्ठ तथ्य कम प्रभावी होते हैं। डिक्शनरी के शोध से जाहिर हुआ है कि पिछले साल से पोस्ट-ट्रूथ शब्द के इस्तेमाल में दो हजार गुना इजाफा हुआ है। यह शब्द दो दशक से ज्यादा समय से अस्तित्व में है लेकिन यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए ब्रिटेन में कराए गए जनमत संग्रह और अमेरिकी चुनाव के दौर में यह शब्द उभर गया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अध्यक्ष कैस्पर ग्रेथहोल ने कहा कि हमने सबसे पहले इस साल जून में ब्रेक्जिट और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिपब्लिकन की उम्मीदवारी तय किए जाने के समय इस शब्द के इस्तेमाल में इजाफा पाया। साल का शब्द चुने जाने की दौड़ में पोस्ट-ट्रूथ के अलावा एडल्टिंग, आल्ट-राइट, ब्रेक्जिटीयर, ग्लास क्लिफ और वोक भी थे। पिछले साल इमोजी फेस विथ टियर्स ऑफ ज्वॉय को चुना गया था।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment