भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 24X7 एंटी-डोपिंग सहायता सेवा की शुरुआत घरेलू क्रिकेटरों के लिए कि है जो औषधियों के संबंध में ‘सही और ग़लत’ की जानकारियां प्रदान करेगी और ख़बरों के अनुसार राष्ट्रीय क्रिकेट निकाय इस एंटी-डोपिंग आयोजन पर सालाना रु. 1 करोड़ का व्यय कर रहा है।
BCCI शायद पहला ऐसा भारतीय खेल निकाय है जिसने खिलाड़ियों के लिए एंटी-डोपिंग सहायता सेवा की शुरुआत की है जो खेल को स्वच्छ रखने की तरफ उठाया गया एक कदम है। वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) के अनुसार, BCCI ने पिछले साल 176 टेस्ट करवाए थे और सभी में खिलाड़ी निर्दोष पाए गए थे।
“कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि अंडर-16 से लेकर वरिष्ट टीम तक हमारे पंजीकृत खिलाड़ी एंटी-डोपिंग सहायता सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह BCCI की तरह से घरेलू स्तर पर इसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने की एक मुहीम है,” BCCI से एक सूत्र ने PTI न्यूज़ एजेंसी से कहा।
“अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के पास बहुत अच्छी सहायता सेवा प्रणाली है और वह औषधियों के इस्तेमाल को लेकर ‘सही और ग़लत’ के बारे में काफी जागरूक हैं। नवीनतम डोप कंट्रोल सूची इसका प्रमाण है।”
भारत के विभिन्न खेलों में डोपिंग एक श्राप की तरह रहा है और इससे देश को वैश्विक स्तर पर कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट पर इसका असर अब तक नहीं पड़ा है, और BCCI इससे बचे रहने के लिए कई प्रयास कर रहा है।
BCCI के एंटी-डोपिंग योजना के प्रमुख डॉ. विसी पेस हैं, और WADA के मुताबिक, क्रिकेट से सम्बंधित निकायों में डोपिंग टेस्ट कराने के मामले में BCCI, ICC के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

Courtesy:sportscafe.in
No comments:
Post a Comment