Monday, 28 November 2016

भाजपा सांसद आर.के सिन्हा का बयान, 2 हजार के नोट भी होंगे बंद

फरीदाबाद [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य आर.के सिन्हा का कहना है कि आने वाले दिनों में 2 हजार के नए नोट भी बंद होंगे। उन्होंने कहा कि 500 और एक हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो इसी वजह से 2 हजार रुपये के नोट छापे गए हैं। रविवार शाम सेक्टर-15 में उद्यमी एवं फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उप प्रधान बीआर भाटिया के निवास पर शहर के उद्यमियों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को कैश लेस बनाना चाहते हैं और इस दिशा में कारगर कदम उठाने के लिए 2 हजार रुपये का नया नोट भी बंद होगा। दिल्ली पुलिस ने किया शर्मसार, नोटबंदी के बीच खाकी पर लगे हेराफेरी के आरोप तस्वीर: दो हजार रुपए का नोट कर व्यवस्था में बदलाव संभव भाजपा नेता ने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था कैश लेस हो जाएगी तो सारा लेनदेन बैंकों के माध्यम से होगा। इसलिए यह भी संभव है कि सरकार सिर्फ बैंक ट्रांजेक्शन टैक्स ही लगाए। आयात कर छोड़कर आय कर, बिक्री कर सहित अन्य कर बंद कर दिए जाएं। मोदी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने रेलवे के विकास पर ध्यान नहीं दिया: प्रभु

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment