Saturday, 19 November 2016

रणजी ट्रॉफी: कप्तान हरभजन की टीम में वापसी

मोहाली: हरभजन सिंह को नागपुर में 21 से 24 नवंबर तक तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए पंजाब का कप्तान नियुक्त किया गया है.

हरभजन मौजूदा सत्र का अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे. पंजाब ने पूल ए में अब तक पांच मैच खेले हैं और दो जीत, दो ड्रा और एक हार से उसके 16 अंक हैं.

पंजाब क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि नागपुर में होने वाले मैच के बाद पंजाब की टीम गुजरात से भिड़ेगी जबकि अपना अंतिम लीग मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी.

टीम के अन्य सदस्य मनन वोहरा, जीवनजोत सिंह, उदय कौल, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, गीतांश खेड़ा, मयंक सिदाना, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सिद्धार्थ कौल, राजविंदर सिंह, प्रगट सिंह, शरद लुंबा, कमल पस्सी और अनमोल मल्होत्रा हैं.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment