न्यूयार्क (एएफपी)। कई सालों से प्रथम महिला मिशेल ओबामा और चुनाव में हारी डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन फैशन डिजाइनरों की पसंद रही हैं। प्रथम महिला, मिशेल के लिए ड्रेस डिजाइन करने वाली फ्रांस की फैशन डिजाइनर ने भावी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के लिए ड्रेस डिजाइन करने से इंकार कर दिया है। अन्य डिजाइनरों से भी अपील न्यूयार्क में रहने वाली डिजाइनर थियालेट का यह कदम हैरान कर देने वाला है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंंप के विवादित बयानों के कारण भावी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के लिए ड्रेस तैयार करने से मना कर दिया। थियालेट अन्य डिजाइनरों से भी अपने साथ आने का अपील कर रही हैं। उन्होंने एक पत्र को ट्वीट किया है जिसमें लिखा है,’मैं विविधता को पसंद करती हूं और इसके लिए प्रयासरत भी हूं साथ ही सभी लाइफस्टाइल का सम्मान करती हूं, मैं भावी प्रथम महिला के लिए ड्रेस डिजायनिंग में कहीं से भी मदद नहीं करुंगी।‘ डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान है कारण उन्होंने अपने इस पत्र में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान के दौरान डोनाल्ड द्वारा दिए गए विवादित बयान को अनुचित बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आगे कहा,’मैं जानती हूं कि राजनीतिक जगत में शामिल होना उचित नहीं है।‘ इस खुला पत्र के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी है जिसमें से अधिकांश निगेटिव हैं।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment