जेएनएन, नई दिल्ली। मर्सिडीज के ड्राइवर निको रोसबर्ग ने रविवार को अपने टीम के सहयोगी और तीन बार के चैंपियन लुइस हैमिल्टन को पछाड़कर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया। हालांकि साल की 21वीं व अंतिम रेस अबु धाबी ग्रां प्रि फॉर्मूला वन की ट्रॉफी हैमिल्टन ने जीती, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे रोसबर्ग अंकों के आधार पर विश्व विजेता बने। उन्हें खिताब जीतने के लिए शीर्ष तीन में रहना था। इसके साथ ही रोसबर्ग ने अपने पिता केके की बराबरी कर ली, जोकि 1982 में विश्व विजेता बने थे। पोल पोजीशन से रेस की शुरुआत करने वाले हैमिल्टन ने इस बार दस, जबकि रोसबर्ग ने नौ रेस जीतीं। रोसबर्ग के हैमिल्टन से पांच अंक ज्यादा रहे। रेडबुल के डेनियल रिकार्डो अबू धाबी रेस में तीसरे, फेरारी के किमी राइकोनेन व सेबेस्टियन वीटल क्रमश: चौथे व पांचवें, रेडबुल के वस्र्टापेन छठे, फोर्स इंडिया के निको हुल्केनबर्ग व पेरेज क्रमश: सातवें व आठवें और मैक्लारेन के अलोंसो नौवें व विलियम के फिलिप मासा दसवें स्थान पर रहे।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment