Saturday, 26 November 2016

एक लाख रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया कांस्टेबल, घूस में 'नए नोट'

मुंबई/जयपुर : नोटबंदी में भी घूसखोरों की कारस्तानी जारी है. इनके धंधे पर नोट बंद होने या नए नोट का कोई असर नहीं है. पुणे में ट्रैफिक कांस्टेबल को कथित रूप से एक लाख 15 हजार रुपये, घूस के तौरपर लेते हुए गिरफ्तार किया गया. 53 वर्षीय सोहनलाल कोरेगांव पार्क के ट्रैफिक ब्रांच से जुड़े हुए हैं.

उन्हें भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘शिकायतकर्ता कोरेगांव पार्क ट्रैफिक डिविजन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांग रहा था. सकारात्मक फीडबैक देने के लिए कांस्टेबल ने 1.15 रपये घूस मांगे थे.

इधर घूसकांड में बीकानेर से भी गिरफ्तारी हुई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में आज नायब तहसीलदार को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक पृथ्वी सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा तहसील मुख्यलय पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने कृषि भूमि का इंतकाल कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी. जिस पर परिवादी अमनदीप सिंह निवासी अयालकी, जिला हनुमानगढ़ ने एसीबी में शिकायत की.

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने कृषि भूमि का इंतकाल कराने पर छह हजार रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है. टीम ने रिश्वत के 500 व दो हजार रुपए के नए नोट बरामद किए है. टीम के अधिकारी नायब तहसीलदार से पूछताछ कर रहे है.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment