Tuesday, 15 November 2016

मेरी देशभक्ति से कुछ लोगों को परेशानी: अनुपम खेर

भोपाल: बीजेपी सांसद किरण खेर के अभिनेता पति अनुपम खेर ने कहा है कि वह जब देशभक्ति की बात करते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है.

राजधानी के विधानसभा परिसर में तीन दिनों से चल रहे लोक-मंथन के समापन समारोह में पहुंचे खेर ने कहा, ‘देशभक्ति हमें न सिखाओ. यह सही है कि कोई किसी को देशभक्ति नहीं सिखा सकता, यह तो भीतर से आती है.’

आगे उन्होेंने कहा, ‘देशभक्ति हमारे खून में है. जब भी मौका आता है, यह सामने होती है. देशभक्ति की बात से यदि किसी को पीड़ा होती है तो होने दीजिए, हम तो अपना काम करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘पिछले दो-तीन वर्षो में असहिष्णुता और देशभक्ति के विषय जान-बूझकर उठाए गए हैं. जब असहिष्णुता की बहस शुरू की गई, तब मेरे भीतर का भारतीय जागा और उसने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है. इस कारण मैंने असहिष्णुता पर सवाल उठाने वालों का खुलकर विरोध किया.’

खेर ने कहा कि वह कश्मीरी पंडित हैं, इसलिए उनकी रगों में देशभक्ति है. अपने ही देश में निर्वासित होने के बाद भी कश्मीरी पंडितों ने कभी भी देश के खिलाफ कोई बात नहीं कही.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment