रोम (एएफपी)। भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका उलटने से उसमें सवार 100 लोग लापता हैं। संदेह है कि ये सभी डूब गए हैं। जर्मन एनजीओ जूडेंड रिटेट ने कहा कि 23 प्रवासियों को बचा लिया गया है। इन्हें एक ऑयल टैंकर के जरिए बचाया जा सका है। यहां पहुचने वाला यह पहला जहाज था। एनजीओ ने ट्वीट कर बताया है कि राहतकर्मी फिलहाल लोगों की तलाश में जुटे हैं। बचे हुए लोगों के मुताबिक सुबह करीब छह बजे नाव का डूबना शुरू हुआ था। एक व्यक्ति ने बताया कि जिस बोट पर वह था उसमें करीब 122 लेाग सवार थे। इसमें दस महिलाएं भी थीं। हालांकि इस बोट में कोई भी 15 वर्ष से कम का नहीं था। उसने बताया कि हादसे में सभी लोग मारे गए हैं बस एक ही जिंदा बच पाया है। इस हादसे में उसका एक भाई भी मारा गया है। इसकी जानकारी उसने अपने परिवार को भी फोन पर दी है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष भूमध्य सागर अब तक करीब 4200 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। 4000 से ज्यादा शरणार्थियों की जान ले चुका है भूमध्य सागर
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment