Thursday, 24 November 2016

अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत में टॉप पर आइआइटी खड़गपुर

कोलकाता, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारतीय संस्थानों में टॉप पर रहा है। क्यूएस एंप्लाएबिलिटी रैकिंग में आइआइटी बांबे ने भी दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान पाया है। आइआइटी खड़गपुर ने 71-80 रेंज में रैंक प्राप्त किया है। यह विश्व के 200 विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्थानों में से टॉप पर रहा। टॉप 100 की रैंकिंग में आइआइटी खड़गपुर के बाद आइआइटी बांबे का स्थान रहा है। क्यूएस एंप्लाएबिलिटी रैकिंग सर्वे के अनुसार टॉप 200 संस्थानों में अन्य भारतीय संस्थान जैसे आइआइटी मद्रास,आइआइटी दिल्ली तथा यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली भी शामिल हैं। आइआइटी खड़गपुर सालाना 2500 छात्रों को डिग्री देता है। इसका प्लेसमेंट का भी सफल रिकॉर्ड रहा है। इस सर्वे में विश्व स्तर पर टॉप तीन विश्वविद्यालयों में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, शिन्वा यूनिवर्सिटी आफ चाइना तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं। 

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment