भोपाल: नोटबंदी के बाद पूरे देश में एक तरफ जहां अफरातफरी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ नए नोट में रिश्वतखोरी का पहला मामला भी सामने आ गया है. भोपाल के में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लोकायुक्त छापे में नई करेंसी में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.
दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल के रविशंकर नगर कार्यालय में तैनात शिक्षा अधिकारी अशोक कैथवास, बी एस राजपूत और रवि पाल ने ऑफिस क्लर्क रोली श्रीवास्तव से सस्पेंड करने की धमकी देर रिश्वत की मांग थी.
रोली श्रीवास्तव से तीन लाख रुपये की मांग की गई थी. इसी की पहली किस्त 25 हजार रुपये लेने के दौरान लोकायुक्त ने इन अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मंडल कार्यालय में मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, बोर्ड के कागजो में संशोधन और अंकसूची सत्यापन का काम किया जाता है.
Courtesy:abplive.in
No comments:
Post a Comment