Tuesday, 15 November 2016

एटीएम सरचार्ज 30 दिसंबर तक खत्म, जितने चाहें करें ट्रांजेक्शन्स

नई दिल्लीः लोगों को एटीएम से पैसे निकालने से जुड़ी एक और राहत मिली है. अब देश के सभी एटीएम ने 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज खत्म कर दिए हैं. यानी 30 दिसंबर तक आप एटीएम से जितनी बार चाहें कैश निकालें या और कोई ट्रांजेक्शन करें आपको इसपर कोई फीस नहीं देनी होगी. सेविंग अकाउंट धारकों को 30 दिसंबर तक एटीएम के सरचार्ज के ऊपर बड़ी राहत मिल गई है.

8 नवंबर से 500-1000 पर नोटबंदी और एटीएम से कैश निकालने के नए नियम आने के बाद लोगों के लिए बड़ी परेशानी हो गई क्योंकि एटीएम से कैश निकालने की भी लिमिट तय कर दी गई और बैंक से भी कैश विद्ड्रॉल पर लिमिट लगी. इसके बाद कैश निकालने के लिए लोगों को ज्यादा बार कार्ड स्वाइप करने की जरूरत पड़ने लगी.

बड़ा तोहफाः जितने चाहें करें एटीएम से ट्रांजेक्शन, बैंकों ने सरचार्ज खत्म किया

हमने पहले आपको खबर दी थी कि बैंकों ने एटीएम से जुड़ी एक बड़ी राहत दी है और एटीएम मशीन में कार्ड स्वाइप करने पर ली जाने वाली फीस माफ कर दी गई है. जैसा कि आप जानते हैं कि फिलहाल कुछ दिनों तक आप एटीएम से 2500 रुपये ही निकाल सकते हैं और ज्यादातर एटीएम में अभी 100 के नोट ही निकल पाएंगे तो ऐसे में आपको 1 महीने में ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पड़ सकते हैं. हालांकि कल से एटीएम से 2000 रुपये के नोट निकलने की भी बात कही जा रही है लेकिन आपको 2500 से ज्यादा रुपये एक कार्ड पर एक दिन में नहीं मिल सकते तो आपको जाहिर तौर पर महीने में 5 से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पडेंगे.

एक दिन में 2500 रुपये से ज्यादा ना निकाल पाने की वजह से अगर आपको रोजाना 2500 रुपये निकालने पड़ेंगे तो आप महीने में कितनी भी स्वाइप करें आपको फीस नहीं देनी पड़ेगी. अभी तक के नियमों के मुताबिक अगर आप अपने बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार पैसा निकालते हैं तो कोई फीस नहीं लगेगी और दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 3 ट्रांजेक्शन या कैश विदड्रॉल के ऊपर कोई फीस नहीं है. इसके ऊपर अगर आप एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको कुछ फीस प्रति ट्रांजेक्शन देना पड़ता था.

आपके फ्री ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद आप एटीएम से कैश निकालते थे तो आपको 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और सर्विस टैक्स देना पड़ता था. पीएनबी और आईडीबीआई बैंक में सर्विस टैक्स नहीं लगता है.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment