नई दिल्ली [जेएनएन]। बिग बाजार के बाद अब वी-मार्ट रिटेल के स्टोर से भी अब एटीएम कार्ड के जरिये 2,000 रपये तक नकद निकाले जा सकेंगे। बता दें कि वी मार्ट दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में कंपनी का बड़ा नेटवर्क है। खुदरा श्रृंखला चलाने वाली वी-मार्ट 116 शहरों में 136 स्टोर का परिचालन करती है। वह अपने सभी स्टोर्स को स्मार्ट एटीएम की तरह बनाएगी जिससे नागरिक अपने डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकाल सकेंगे। जानें कहां- गाड़ियों से मिले 2 करोड, 22 लाख, 74 हजार रुपए कैश वी-मार्ट रिटेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रयास के जरिये हमारा मकसद नोटबंदी के बाद नागरिकों को राहत देना है। हम सरकार को भी मौजूदा नकदी की तंगी की समस्या में मदद पहुंचाएंगे। हमारे सभी 136 वी-मार्ट स्टोर स्मार्ट एटीएम की तरह काम करेंगे और लोग यहां से नकदी प्राप्त कर सकेंगे। नोटबंदी को लेकर केजरीवाल का पर्चा वार, हर मिनट का बदला लेगी जनता
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment