Tuesday, 29 November 2016

बिग बाजार के बाद ओला का ऑफरः निकालें 2000 रुपये कैश!

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद कैश के लिए परेशान लोगों के लिए अब ओला ने राहत की खबर दी है. पेट्रोल पंपों और बिग बाजार के बाद अब एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने भी मोबाइल एटीएम सर्विस शुरू करने का एलान किया है.

इसके तहत ओला अपनी कुछ कैब में लोगों को डेबिट कार्ड के माध्यम से नकदी लेने की सुविधा देगा. किस कैब से पैसे निकाले जा सकेंगे इसकी जानकारी एप पर मिलेगी. ऐप के जरिए इसकी जानकारी लेकर लोग डेबिट कार्ड्स स्वाइप करवाकर उन कैब से कैश ले सकेंगे. इसके लिए कैब कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ साझेदारी कर रही है.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश में आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने का ऐलान के बाद से पूरा देश नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं. इसके अलावा एटीएम भी नए 2000 और 500 रुपए के नोट नहीं निकाल पा रहे हैं ऐसे में एटीएम को 100 की नोटों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है.लोगों को राहत देने लगभग 3700 पेट्रोल पंपों पर पॉइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों को शुरू किया गया है जहां लोग डेबिट कार्ड के माध्यम से नकदी ले सकते हैं.

इसी तरह का प्रयोग कोलकाता और हैदराबाद में ओला ने किया जिसमें पीओएस मशीन और बैंक अधिकारी के साथ ओला कैब से लोगों कार्ड 2000 रुपए निकाल रहे हैं. बिग बाजार से भी 2000 रुपये निकाले जा सकते हैं.

ओला के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर प्रणय जीवराजका ने कहा कि ”इसका शुरूआती रूझान बहुत अच्छा रहा है और कंपनी बैंकों के साथ इस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में करने की संभावनाओं पर विचार विमर्श कर रही है. कोलकाता में ओला ने पीएनबी और हैदराबाद में एसबीआई एवं आंध्रा बैंक के साथ इसके लिए साझेदारी की थी.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment