Sunday, 20 November 2016

दुश्मन को देखते ही गोली मारने का सेना को आदेश : रक्षा मंत्री

पणजी, आइएएनएस। पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनातनी के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने कहा है कि दुश्मन देश के सैनिकों को देखते ही गोली मारने का स्पष्ट आदेश सेना के जवानों को दिया जा चुका है। साफ निर्देश है कि दुश्मनों के हमले की प्रतीक्षा मत करो। देखते ही उन्हें मार गिराओ। दक्षिण गोवा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने उक्त टिप्पणी की। बकौल पर्रीकर, मेरा स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई मशीन गन लेकर तुम पर हमला करने के लिए आता है तो उसे गोली दागने से पहले ही खत्म कर दो अन्यथा वह तुम्हे मार देगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से हमारा पूरा जोर सीमा को सुरक्षित बनाने पर है। रक्षा मंत्री ने देश में बने लड़ाकू विमान तेजस की तुलना राफेल से की। उनका कहना था, यह विमान पूरी तरह से स्वदेश में निर्मित है और दुनिया के किसी भी लड़ाकू विमान से मुकाबला करने में सक्षम है। यह राफेल जितना ही सक्षम है। अंतर सिर्फ इतना है कि यह हल्का लड़ाकू विमान है। नोटबंदी को लेकर आम लोगों हो रही दिक्कतों की चर्चा करते हुए पर्रीकर ने कहा कि पांच-सात दिनों में यह परेशानी खत्म हो जाएगी। चीन का दखल रोकने के लिए ढाका जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment