Thursday, 24 November 2016

सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली: पंजाब से बड़ी खबर. सिद्धू की पत्नी नवजोत सिंह कांग्रेस में शामिल होंगी. पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह में कांग्रेस का हाथ थामेंगे.

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे लेकिन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के बारे में कुछ नहीं कहा है. सिद्धू बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद लगातार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ संपर्क में थे.

उधर पंजाब से ही आज एक और खबर है. पंजाब के संगरूर जिले में रैली से पहले केजरीवाल के काफिले पर कांग्रेस कार्यकर्तां ने चूड़ियां फेंकी. रैली में केजरीवाल ने कहा कि बादल और कैप्टन अमरिंदर ने मिलकर पंजाब को लूटा है.

पंजाब के धुरी की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा. इस रैली के लिये केजरीवाल का काफिला जब संगरूर से गुजर रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके काफिले पर चूड़ियां फेंकी. इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment