Friday, 4 November 2016

कॉल दरों में कटौती हो सकती है लेकिन जियो की तरह फ्री नहीं: एयरटेल

नई दिल्लीः भारत की सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी भारती एयरटेल ने साफ किया है कि जियो के आने से कॉल दरों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और इससे वॉयस कॉल की दरों में कमी आएगी. लेकिन एयरटेल वॉयस कॉल को जियो की तर्ज पर बिलकुल फ्री नहीं करेगी.

भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ ( भारत- दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘टेलीकॉम सेक्टर में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हम इसमें चुनौतियों का सामना करेंगे लेकिन हम लोगों के कदमों से प्रभावित नहीं होंगे ‘

इसके आगे विट्टल ने कहा, ‘नई कंपनियों के आने से दरों में कमी आएगी.’

पांच सितंबर को जियो को लॉन्च करते वक्त कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वायस कॉल और डेटा को वेलकम ऑफर के तहत फ्री करने का ऐलान किया था. वेलकम ऑफर में कंपनी 31 दिसंबर तक किसी कॉल या डेटा के लिए चार्ज नहीं करेगी. साथ ही जियो के कस्टमर्स को कंपनी हमेशा के लिए फ्री वॉयस कॉल दे रही है.

जियो की ये पेशकश बाकी टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रही है. जियो के लॉन्च से लेकर अब तक कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी डेटा और कॉल दरों में भारी कटौती की है.

हाल ही में एयरटेल ने नोकिया के साथ VoLTE तकनीक के लिए हाथ मिलाया है. इस डील की कीमत 402 करोड़ है.

Courtesy:abplive.in

No comments:

Post a Comment