Tuesday, 1 November 2016

एटा के युवक ने पीएम को ट्वीट कर दिया शादी का निमंत्रण

पीएम नरेंद्र मोदी को एटा के एक युवक ने ट्वीट कर शादी का निमंत्रण दिया है। युवक की शादी 23 नवंबर को अलीगढ़ में होगी। ट्वीट में पीएम की व्यवस्तता का जिक्र करते हुए युवक ने अपील की है कि वह कम से कम उसे शुभकामना जरूर भेंजें।

एटा के प्रसून वार्ष्णेय ने यह न्योता भेजा है। अब तक लोग ट्वीट कर पीएम, सीएम, मंत्रियों और अधिकारियों को अपनी समस्या बताते थे। शायद ही किसी शख्स ने अपनी खुशी में शरीक करने के लिए इन हस्तियों को न्योता भेजने को ट्विटर को जरिया बनाया हो। प्रसून ने न्योता देने से पहले नरेंद्र मोदी को गोवर्धन की शुभकामना भी दी। प्रसून पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलो करते हैं। उनके लगभग हर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं।

उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी थी। प्रसून ने भी उन्हें बधाई दी थी, कामना की थी कि ईश्वर पीएम मोदी को इस साल और ऊर्जा दे। आईआईपीएम से ग्रेजुएट प्रसून कारोबारी हैं।

Courtesy:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment