सांख्यिकी मंत्रालय के एक रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंगल मेंबर ओवरनाइट ट्रिप्स’ में 60 फीसद महिलाएं शामिल होती हैं।
हैदराबाद। महिलाओं को स्वतंत्रता देने के मामले में देश के तमाम दक्षिणी राज्य कहीं अधिक आगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें लोगों के विचार की संकीर्णता व खुलापन भी कारक होता है। उदाहरण के लिए ‘सिंगल वूमन’ पर्यटकों के मामले में पंजाब देश का अग्रणी राज्य है और दूसरे नंबर पर तेलंगाना है यानि ‘उड़ता पंजाब के बाद ‘उड़ता तेलंगाना’।
हाल के सर्वे के अनुसार तेलुगू राज्य पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर है जहां अकेली महिलाएं सफर में रहती हैं। 29 जून को छपी सांख्यिकी मंत्रालय की एक रिपोर्ट में दिखाया गया है कि ओवरनाइट ट्रिप्स में 60 फीसद वैसी महिलाएं होती हैं जो अकेले यात्रा करती हैं। इस रिपोर्ट को 'Key Indicators of Domestic Tourism in India' शीर्षक के साथ छापा गया था जिसमें देश में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं का रोचक आंकड़ा दिया गया है। यह सर्वे तेलंगाना के 86 लाख परिवारों पर किया गया। जुलाई 2014 से जून 2015 तक के सर्वे के दौरान 11 लाख लोगों ने ‘ओवरनाइट ट्रिप’ किया, इनमें से 60 फीसद सिंगल वूमन पर्यटक हैं। पंजाब में यह आंकड़ा 66 फीसद का है।
विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिणी राज्यों के लोग खुले विचार के होते हैं और इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में यहां की महिलाएं अकेले ही ट्रिप पर जाती हैं। केवल महिलाओं के लिए ट्रैवल कंपनी, वांडर गर्ल्स के फाउंडर, हेतल जोशी ने कहा, ‘हमने देखा है कि अकेली युवतियों को यात्रा पर भेजने से देश के अन्य हिस्सों के लोग कतराते हैं। तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों में परिवार खुले विचार के होते हैं और ये युवतियों व महिलाओं को अकेले यात्रा के लिए भेजने से गुरेज नहीं करते।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment