Monday, 25 July 2016

आइएस आतंकी मूसा एनआइए की हिरासत में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आंतकी संगठन आइएसआइएस के आतंकी मसीउद्दीन मूसा को हिरासत में लिया है।

कोलकाता (जेएनएन)। ब‌र्द्धमान में ट्रेन से गिरफ्तार संदिग्ध आइएस (इस्लामिक स्टेट) आतंकी मसीउद्दीन उर्फ मूसा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने अपनी हिरासत में ले लिया है। बंगाल सीआइडी के साथ एनआइए अधिकारियों की एक बार फिर बैठक हुई जिसमें मूसा से जुड़ी जांच रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज साझा किए गए।

अब एनआइए के अधिकारी मूसा से पूछताछ कर जानकारी जुटाएंगे। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन रेस्तरां में हमले के बाद मूसा की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गुलशन रेस्तरां हमले में जिन आतंकियों की बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों को तलाश है, उनमें से कई के बारे में मूसा से अहम जानकारी मिली है। यह भी सामने आ रहा है कि बांग्लादेश में आइएस के सरगना सुलेमान के साथ मूसा के संबंध हैं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment