Sunday, 17 July 2016

भारत को एशिया क्षेत्र का अपना मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बनाए टेस्ला: नितिन गडकरी


नई दिल्‍ली
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला से कहा है कि वह भारत को एशिया का अपना मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बनाए। इसके साथ ही उन्‍होंने कंपनी को प्रमुख भारतीय बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की भी पेशकश की है ताकि कंपनी को वहां से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को निर्यात करने में सहूलियत हो।

एक आधिकारिक प्रेस रिलीस के अनुसार गडकरी ने शुक्रवार को अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्‍को में टेस्ला के कारखाने का दौरा किया। उन्होंने कंपनी को भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की भी पेशकश की ताकि देश में प्रदूषण मुक्त सड़क परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके। खासतौर पर वाणिज्यिक और सार्वजनिक मोटर वाहन क्षेत्र में इसका फायदा होगा।

रिलीस के अनुसार, 'उन्होंने टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों को भारत को अपना एशिया का विनिर्माण केंद्र बनाने का आग्रह किया और साथ ही कंपनी को भारत के प्रमुख बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की ताकि वह आसानी से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों को वाहनों का निर्यात कर सके।'

टेस्ला के वरिष्ठ कार्यकारियों ने भी स्वीकार किया है कि दुनिया के बाजारों तक पहुंच बनाने के लिये कंपनी का विनिर्माण केंद्र अमेरिका से बाहर होना चाहिये। उन्होंने इस मामले में सहयोग की भारतीय पेशकश की सराहना की और कहा कि भविष्य में उचित समय पर वह इस बारे में विचार करेंगे।

Courtesy: Indian times. Com

No comments:

Post a Comment