Sunday, 24 July 2016

अाजादी के बाद पहली बार इस गांव में फहराया जाएगा तिरंगा

नक्सल प्रभावित गोमपाड़ में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली काला झंडा ही फहराते रहे हैं।

नई दुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोमपाड़ गांव में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। नक्सल प्रभावित गोमपाड़ में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली काला झंडा ही फहराते रहे हैं।

इस साल नौ अगस्त से 15 अगस्त तक दंतेवाड़ा से गोमपाड़ तक दो सौ किलोमीटर पैदल मार्च कर देशभर के बस्तर सालिडेरिटी ग्रुप के सदस्य गांव पहुंचेंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे।

इसी गांव की मड़कम हिड़मे की पिछले महीने पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर मड़कम के मामले की न्यायिक जांच चल रही है। सर्व आदिवासी समाज, पीयूसीएल, जगदलपुर लीगल एड और कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment