Friday, 29 July 2016

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से 'त्राहि-माम', स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से 'त्राहि-माम', स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। शहर के स्कूलों में 29 जुलाई और 30 जुलाई को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जाम हटने में काफी वक्त लगेगा। इस बीच लगातार हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है।

हरियाणा सरकार ने भारी बारिश के बाद जलभराव के मद्देनजर शुक्रवार को स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया गुड़गांव पुलिस ने भारी बारिश के बाद जलभराव की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर सैकड़ों यात्रियों के फंसने की वजह से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली से गुड़गांव आ रहे लोगों को आज यहां नहीं आने की सलाह दी गई है, क्योंकि सड़कों पर जलभराव से यातायात पूरी तरह बाधित है।

पुलिस के मुताबिक गुड़गांव में विशेष रूप से एनएच8 पर जलभराव की वजह से यातायात की स्थिति खराब है। यदि संभव हो तो इससे बचें। गुड़गांव में गुरुवार को भारी बारिश के बाद जलभराव की वजह से विभिन्न सड़कों पर यातायात बाधित रहा। गुड़गांव में यातायात की स्थिति इतनी बदतर है कि कुछ यात्री तो गुरुवार शाम से ही यहां फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि यातायात की स्थिति में दोपहर से पहले सुधार होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

गुरुग्राम के कई इलाके जाम से बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशासन जल्द से जल्द जाम खत्म करने की कोशिश में लगा हुआ है। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गुरुग्राम में लोग 18 घंटे से ज्यादा वक्त से जाम में फंसे हुए हैं। यात्री देर रात से भारी जाम में फंसे है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे जाम की वजह से दफ्तर आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग जाम में फंसे हुए हैं वो भूख-प्यास से परेशान है। प्रशासन ने ट्रैफिक जाम को लेकर आपात बैठक बुलाई है।

Courtesy: zeenews. Com

No comments:

Post a Comment