दिल्ली निवासी अमृता 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) सचिव, 2005 में डूसू उपाध्यक्ष और 2006 में डूसू अध्यक्ष बनीं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। अमृता धवन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गई हैं। अमृता कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर रोजी एम जॉन की जगह लेगी।
इससे पहले रोजी एम जॉन ने केरल में विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बनने के बाद पार्टी नेतृत्व के समक्ष एनएसयूआइ के अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने की गुजारिश की थी। इसके बाद से ही संगठन नए अध्यक्ष की खोज में था, जो पूरी हो गई। करीब आधा दर्जन नामों में से पार्टी ने अमृता धवन के नाम को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मंजूरी दी।
पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी के बाद अमृता ने कहा कि वह छात्र नेता नहीं, बल्कि एक सामान्य छात्र की तरह विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जाएंगी और उनके साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि देशभर में ज्यादा से ज्यादा छात्र संगठन से जुड़ें।
दिल्ली निवासी अमृता 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) सचिव, 2005 में डूसू उपाध्यक्ष और 2006 में डूसू अध्यक्ष बनीं। उन्होंने भारती कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में दो बार से जारी हार के सिलसिले को तोड़ने और पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं गोवा विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिहाज से अमृता धवन की नियुक्ति फायदेमंद साबित हो सकती है।
यहां पर याद दिला दें कि वह तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment