Monday, 18 July 2016

मीडिया के दबाव में आकर पाक ने बुरहान वानी को बताया था शहीद

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव हुसैन खोकर के मुताबिक बुरहान वानी की मौत के बाद 19 जुलाई को ब्लैक डे मनाने का फैसला सरकार ने जनता और मीडिया के दवाब में आकर दिया है।

बीजिंग। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। पिछले दिनों कश्मीर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद पाक मीडिया से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक ने आंसू बहाए लेकिन इन घड़ियाली आंसूओं की पोल पाक के ही पूर्व विदेश सचिव ने खोल दी है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव हुसैन खोकर के मुताबिक बुरहान वानी की मौत के बाद 19 जुलाई को 'ब्लैक डे' मनाने का फैसला सरकार ने जनता और मीडिया के दवाब में आकर दिया है।

खोकर के मुताबिक बुरहान की मौत के बाद सरकार ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई लेकिन मीडिया और लोगों ने सरकार पर इतना दवाब डाल दिया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भी बुरहान वानी के समर्थन में बयान जारी करना पड़ गया।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment