Tuesday, 26 July 2016

Good News : अब रेल टिकट के साथ 20 रुपये दीजिए, 10 लाख का इंश्योरेंस लीजिए

आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कराते समय रेल टिकट के साथ 20 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर यात्री 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकते हैं।

पटना [जेएनएन]। रेल टिकट के साथ 20 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर यात्री 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकते हैं। इस योजना को 'रिजर्वेशन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान' का नाम दिया गया है।

इसकी पूरी जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) को दी गई है। फिलहाल इस योजना का लाभ सिर्फ इंटरनेट से टिकट कटाने वाले यात्रियों को ही मिलेगा। एक अगस्त से ये योजना देशभर में लागू हो जाएगी।

आरक्षित टिकट पर मिलेगा लाभ

आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कराते समय इस योजना का विकल्प दिया जाएगा। यात्रियों की इच्छा है कि वे इस योजना में शामिल होते हैं या नहीं। इस योजना में वही यात्री शामिल हो सकते हैं जो किसी भी श्रेणी में आरक्षित टिकट लेंगे। इसके लिए यात्रियों को वन टाइम प्रीमियम के रूप में 20 रुपये देने होंगे।

पांच से दस लाख का बीमा

योजना के तहत आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। स्थायी रूप से अपंग यात्री को 7.5 लाख रुपये व आंशिक रूप से अपंग यात्री को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर मिलेगा। मालूम हो कि भारतीय रेल से प्रतिदिन 13 मिलियन यात्री सफर करते हैं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment