ई-अदालत में विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
हैदराबाद, प्रेट्र। देश में एकीकृत आपराधिक न्याय व्यवस्था (आइसीजेएस) की शुरुआत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होगी। सुप्रीम कोर्ट के जज मदन बी लोकुर ने रविवार को यह जानकारी दी।
जज लोकुर ने यहां कहा, 'तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में व्यापक प्रगति हुई है। इसी कारण हमने इन दोनों राज्यों में आइसीजेएस की शुरुआत का फैसला किया है।' सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के इंचार्ज लोकुर हैदराबाद हाई कोर्ट में पहली ई-अदालत का उद्घाटन करने आए थे। ई-अदालत में विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं ई-अदालत से बहुत प्रभावित हुआ हूं। अगले हफ्ते मैं सुप्रीम कोर्ट में भी इसे लाने की कोशिश करूंगा।'
आइसीजेएस को लेकर उन्होंने कहा, यह व्यवस्था अदालतों, पुलिस थानों, अभियोग, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं और जेलों को एकीकृत करेगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को इसकी शुरुआत के लिए चुना गया है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment