Friday, 22 July 2016

बिहार में पाकिस्तानी झंडा बर्दाश्त के बाहर, इसके लिए नीतीश जिम्मेदार : गिरिराज

नालंदा में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया है।

पटना [वेब डेस्क]। राजधानी पटना में लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि बुधवार की देर शाम नालंदा जिला में पाकिस्तानी झंडा लहरा दिया गया। पूरे बिहार में इसकी निंदा की जा रही है। भाजपा के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।

गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान के इस देशविरोधी समर्थन का कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच, छद्म धर्मनिरपेक्षता व असहिष्णुता का ड्रामा है। इनका परिणाम यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया गया। इसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment