Thursday, 28 July 2016

गेहूं की पैदावार का चौथा अग्रिम अनुमान जल्द

गेहूं की पैदावार का सरकारी अनुमान 9.35 करोड़ टन है। हालांकि अनुमान का ये आंकड़ा तीसरे अग्रिम अनुमान से कम है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गेहूं की पैदावार का चौथा अग्रिम अनुमान जल्द ही घोषित होने वाला है। इसके पहले ही कृषि मंत्रालय का दावा है कि वर्ष 2015-16 के दौरान कुल गेहूं पैदावार का आंकड़ा 9.35 करोड़ टन रहेगा,जो तीसरे अग्रिम अनुमान से कम है। मंत्रालय का अनुमान राज्यों के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। जबकि तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक गेहूं की कुल पैदावार 9.40 करोड़ टन थी।

कृषि मंत्रालय ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि गेहूं के वर्तमान स्टॉक से गेहूं की आपूर्ति में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।' कृषि मंत्रालय जल्दी ही चौथा अग्रिम अनुमान के आंकड़े जारी करने वाला है, जिसके मुताबिक पैदावार के आंकड़े में संशोधन होगा।

खाद्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक सरकारी गोदामों में एक जुलाई को गेहूं का स्टॉक 3.01 करोड़ टन था, जो निर्धारित मानक से तकरीबन 25 लाख टन अधिक है। मंत्रालय को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने का लाभ उठाकर व्यापारी आयात करने की कोशिश में हैं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment